PWD विभाग में हड़कंप, SDO की बढ़ी मुश्किलें! वीडियो में कैद हुआ भ्रष्टाचार का खेल

Edited By Urmila,Updated: 09 Jun, 2026 11:08 AM

sdo s troubles mount

पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के अफसरों ने करप्शन के मामले में नगर निगम व ग्लाडा को भी पीछे छोड़ दिया।

लुधियाना (हितेश): पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के अफसरों ने करप्शन के मामले में नगर निगम व ग्लाडा को भी पीछे छोड़ दिया जिसके तहत पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के अफसरों द्वारा विकास कार्यों के फर्जी एस्टीमेट से लेकर बिल बनाने के अलावा वर्क आर्डर जारी करने व करोड़ों की एडवांस पेमैंट देने के बदले में ठेकेदारों से मोटी कमीशन लेने के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन ये हालात अब ठेकेदारों की रजिस्ट्रेशन को अपग्रेड या रिन्यू करने की प्रक्रिया में भी देखने को मिल रहे हैं।

इस संबंधी चीफ इंजीनियर से की गई आनलाइन शिकायत में ठेकेदार ने एस.डी.ओ. पर रजिस्ट्रेशन के बदले कथित तौर पर 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। यहीं बस नहीं, ठेकेदार द्वारा एस.ई. के ऑफिस में जाकर सारे मामले की जानकारी देने की वीडियो भी बना ली है जिसमें ठेकेदार द्वारा एस.डी.ओ. पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं और इस दौरान आए एस.डी.ओ. ने ऊपर तक के अफसरों के नाम पर 5 फीसदी मांगने की बात कबूल की है। यह वीडियो सामने आने पर पी.डब्ल्यू.डी. विभाग में हड़कंप मच गया है और किसी तरह मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

Corruption

विजिलेंस के पास भी पहुंची शिकायत, सैटिंग न होने पर रिपोर्ट फाड़ने का खुलासा

एस.डी.ओ. पर रजिस्ट्रेशन के बदले 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाने वाले ठेकेदार द्वारा विजिलेंस के पास भी शिकायत की गई है। ठेकेदार के मुताबिक उसने रोड फर्नीचर की 2 करोड़ रुपए तक की रजिस्ट्रेशन करने के लिए अप्लाई किया है जिसके लिए एस.ई. द्वारा बनाई गई कमेटी में शामिल एक्सियन व एस.डी.ओ. द्वारा सारे दस्तावेज पूरे होने की रिपोर्ट पर साइन कर दिए गए, लेकिन उक्त सैटिंग न होने पर रिपोर्ट फाड़ दी गई। यह सारी जानकारी एस.ई. को दी गई तो उन्होंने लिखित शिकायत देने की बात कही जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!