मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर नकदी व एक्सेसरीज उड़ाने वाले 2 शातिर चोर काबू

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2026 09:01 AM

robbery at shop

महानगर के कोहाड़ा इलाके में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दुकानों को निशाना बनाकर

लुधियाना (राज): महानगर के कोहाड़ा इलाके में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दुकानों को निशाना बनाकर लाखों का सामान साफ कर रहे हैं। ताजा मामला कोहाड़ा-लक्खोवाल रोड से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान से कीमती मोबाइल एक्सेसरीज, एयरपॉड्स, स्पीकर और हजारों की नकदी चुराकर रफूचक्कर हो गए। हालांकि, पीड़ित दुकानदार की सूझबूझ और अपनी स्तर पर की गई जांच के कारण दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है।

पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित प्रबदीप सिंह ने बताया कि कोहाड़ा-लक्खोवाल रोड पर उसकी 'सेखो टेलीकॉम' नाम से मोबाइल की दुकान है। रोजाना की तरह वह अपनी दुकान लॉक करके घर गया था। बीती 4 और 5 जून की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान के ताले चटकाकर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे कीमती मोबाइल एक्सेसरीज, एयरपॉड्स, ब्लूटूथ स्पीकर और गल्ले में पड़ी 8 से 9 हजार रुपये की नकदी समेट कर फरार हो गए।

वारदात के बाद पीड़ित प्रबदीप सिंह ने पुलिस पर निर्भर रहने के बजाय अपने स्तर पर चोरों का सुराग लगाना शुरू किया। आसपास के लोगों से पूछताछ और अपनी निजी पड़ताल के दौरान पीड़ित के हाथ पुख्ता सबूत लगे, जिससे चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों के नाम सामने आ गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान में चोरी करने वाले कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद मुमताज और मोहम्मद अनवर हैं। दुकानदार की शिकायत और पड़ताल के आधार पर थाना जमालपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुमताज (पुत्र मोहम्मद अजीज, निवासी: एस.बी.आई. बैंक की बैक साइड, कोहाड़ा) और मोहम्मद अनवर (पुत्र मोहम्मद अलीम, निवासी: लक्खोवाल रोड, कोहाड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!