पंजाब की नहरों में बढ़ा पानी का स्तर, फिलहाल स्थिति पूरी तरह काबू में

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2026 03:03 PM

water levels in punjab s canals have risen

पहाड़ी क्षेत्रों से भाखड़ा और पोंग डैम में पानी की आवक बढ़ने के बाद अतिरिक्त पानी पंजाब की

चंडीगढ़: पहाड़ी क्षेत्रों से भाखड़ा और पोंग डैम में पानी की आवक बढ़ने के बाद अतिरिक्त पानी पंजाब की नहरों में छोड़ा जा रहा है। इस समय हरिके पत्तन बैराज पर जलस्तर सामान्य से अधिक है। हाल ही में बैराज से 26,727 क्यूसेक से अधिक पानी विभिन्न नहरों में छोड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, भाखड़ा डैम से पंजाब के लिए 4,500 क्यूसेक और ब्यास नदी से 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, हरिके पत्तन बैराज से कुल 26,727 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें फिरोजपुर फीडर नहर में 11,500 क्यूसेक, राजस्थान फीडर नहर में 12,045 क्यूसेक और मखू नहर में 272 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि राज्य में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले पंजाब की नहरों में लगभग 22,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता था, जबकि वर्तमान में 33,110 क्यूसेक पानी नहरों में प्रवाहित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में जल प्रवाह पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक एहतियाती इंतजाम किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!