Punjab के गुरदासपुर में चली गोलियां, कार में आए हमलावरों ने ढाबे को बनाया निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 May, 2026 09:45 PM

shots fired in punjab s dinanagar area

थाना दीनानगर के अधीन आते गांव पनियाड़ में देर शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ढाबे पर तेजधार हथियारों और गोलियों से हमला कर भारी हंगामा किया गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया, विनोद): थाना दीनानगर के अधीन आते गांव पनियाड़ में देर शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ढाबे पर तेजधार हथियारों और गोलियों से हमला कर भारी हंगामा किया गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, पनियाड़ गांव निवासी बलबीर सिंह और अमृतपाल सिंह गांव में एक ढाबा चलाते हैं। बताया जा रहा है कि देर शाम दो युवक एक कार में सवार होकर ढाबे पर पहुंचे और आते ही हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने बिना किसी बहस के फायरिंग शुरू कर दी, जिससे ढाबे पर काम करने वाले वरुण सैनी उर्फ गुग्गू की बांह में गोली लग गई।

गोलियां चलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमलावरों ने ढाबा मालिक अमृतपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत गुरदासपुर के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही दीनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में डीएसपी दीनानगर रजिंदर मिनहास ने बताया कि मामला दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!