लेडी प्रिंसिपल को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: मेयर के पति की बढ़ी मुश्किलें, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 15 May, 2026 12:24 PM

case of sending obscene messages to lady principal

एक स्कूल की महिला प्रिंसिपल को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपों में घिरे मेयर के पति

लुधियाना(राज): एक स्कूल की महिला प्रिंसिपल को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपों में घिरे मेयर के पति के खिलाफ अब राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को लिखित निर्देश जारी कर पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

20 दिन के भीतर मांगी स्टेटस रिपोर्ट
महिला आयोग की चेयरपर्सन ने पुलिस कमिश्नर को स्पष्ट किया है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच किसी सीनियर रैंक के अधिकारी से करवाई जाए। आयोग ने पुलिस को 20 दिनों का समय देते हुए रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जांच पूरी होने के बाद इसकी एक कॉपी शिकायतकर्ता महिला प्रिंसिपल को भी मुहैया करवाई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

हर एंगल से होगी जांच, दोनों पक्षों के दर्ज होंगे बयान 
आयोग ने पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में साफ कहा है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच की जाए। चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि इस मामले में किसी के साथ कोई रियायत नहीं होनी चाहिए और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सच्चाई सामने लाई जाए। आयोग ने पुलिस से यह भी पूछा है कि क्या इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज हुई है या मामला अदालत में विचाराधीन है, इसकी जानकारी भी तुरंत साझा की जाए।

गौरतलब है कि मेयर के पति पर लगे इन संगीन आरोपों के बाद से ही शहर के सियासी और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा बनी हुई थी। अब महिला आयोग के सीधे दखल और सख्त रवैये के बाद पीड़ित महिला प्रिंसिपल को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि रवि आनंद के खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाई क्या होगी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!