निगम में छिड़ा नया विवाद, कमिश्नर और मेयर को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर का खुलासा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 May, 2026 04:17 PM

vehicle dispute in ludhiana corporation

जानकारी के अनुसार इस पत्र के मुताबिक नगर निगम द्वारा हाल ही में करीब 70 लाख की लागत से 2 नई इनोवा गाडियां खरीदी गई हैं।

लुधियाना(हितेश): नगर निगम में मेयर-कमिश्नर के पास नियमों के उल्ट दो-दो गाड़ियां चल रही हैं। यह खुलासा खुद सीनियर डिप्टी मेयर ने किया है। इस संबंध में बाकायदा उन्होंने कमिश्नर को पत्र भी भेजा है।

जानकारी के अनुसार इस पत्र के मुताबिक नगर निगम द्वारा हाल ही में करीब 70 लाख की लागत से 2 नई इनोवा गाडियां खरीदी गई हैं। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों गाड़ियां मेयर-कमिश्नर को दी गई हैं। लेकिन इसके बाद भी मेयर-कमिश्नर द्वारा इससे पहले से उनके पास चल रहीं इनोवा गाडियों को वापस नहीं किया गया। इसके चलते इस समय मेयर-कमिश्नर के पास दो-दो इनोवा गाडियां चल रही हैं जबकि नियमों के अनुसार उन्हें एक गाड़ी ही मिल सकती है। इसके मद्देनजर सीनियर डिप्टी मेयर ने मेयर-कमिश्नर के पास चल रही दो अतिरिक्त इनोवा गाडियों को वर्कशॉप में भेजने की बात कही है।

ज्वाइंट कमिश्नर के लिए लेनी पड़ रही है किराए की गाड़ियां

सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा यह मुद्दा भी उठाया गया है कि एक तरफ मेयर-कमिश्नर के पास दो अतिरिक्त इनोवा गाडियां चल रही हैं उसके मुकाबले नगर निगम में नए आए 2 ज्वाइंट कमिश्नर के लिए किराए की गाड़ियां लेनी पड़ रही हैं। इसलिए मेयर-कमिश्नर के पास चल रही 2 अतिरिक्त इनोवा गाडियों को नए आए दोनों ज्वाइंट कमिश्नरों को देने की सिफारिश सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!