“स्मार्ट सिटी के पैसे चोरों के हवाले”, ममता आशु ने लुधियाना निगम पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 May, 2026 03:58 PM

mamta ashu allegations against municipal corporation ludhiana

जानकारी के अनुसार ममता आशु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक) पर एक पोस्ट सांझा की है।

पंजाब डैस्क (विक्की): लुधियाना की पूर्व पार्षद ममता आशु ने स्मार्ट सिटी मिशन के चलते लुधियाना नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता आशु ने स्मार्ट सिटी मिशन में गड़बड़ी और घोटाले के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार ममता आशु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक) पर एक पोस्ट सांझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लुधियाना नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए कि स्मार्ट सिटी का पैसा चोरों के हवाले हो गया है। उन्होंने लुधियाना नगर निगम से सवाल पूछते लिखा कि आखिर एक ही रात में मशीनरी कैसे गायब हो सकती है।

उन्होंने आगे लिखा कि लुधियाना में लोग तो सुरक्षित थे नहीं अब सरकारी सामान भी सुरक्षित नहीं रहा। उन्होंने नगर निगम की घटिया कारगुजारी पर सवाल उठाते लिखा कि यह स्मार्ट सिटी मिशन है या मिशन फेल। शहर में चोर बेखौफ घूम रहे हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन को कोई खबर तक नहीं।

ममता आशु ने आगे नगर निगम पर आरोप लगाते कहा कि कहीं चोरों के साथ निगम की कोई मिलीभगत तो नहीं है। प्रशासन की लापरवाही के चलते जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने लुधियाना नगर निगम (MCL) को कुशासन, भ्रष्टाचार और लूट, धन-भ्रष्टाचार लीग, मशीनरी चोरी लीग आदि नाम भी दिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!