लुधियाना टोल प्लाजा पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक, गौमांस सप्लाई के आरोप से हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 May, 2026 12:33 AM

suspicious truck intercepted at ludhiana toll plaza

पंजाब के लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया जब संयुक्त गौ रक्षा दल द्वारा एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर जांच की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक जालंधर से दिल्ली की तरफ नियमित रूप से जाता था और एक दिन...

लुधियाना ( गणेश / सचिन ) : पंजाब के लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया जब संयुक्त गौ रक्षा दल द्वारा एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर जांच की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक जालंधर से दिल्ली की तरफ नियमित रूप से जाता था और एक दिन छोड़कर कथित रूप से गौमांस की सप्लाई किए जाने के आरोप सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि संयुक्त गौ रक्षा दल को काफी समय से इस कंटेनर ट्रक की गतिविधियों पर शक था। इसी के चलते टीम द्वारा नजर रखी जा रही थी। जैसे ही संदिग्ध ट्रक लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पहुंचा, गौ रक्षा दल के सदस्यों ने उसे रोक लिया और जांच शुरू की।

सूत्रों का दावा है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से इस पूरे नेटवर्क को चला रहे थे। जानकारी के मुताबिक कंटेनर ट्रक के ऊपरी हिस्से में सब्जियां और अन्य सामान रखा जाता था, ताकि देखने वालों को यह एक सामान्य सब्जी सप्लाई वाहन लगे। वहीं आरोप है कि नीचे के हिस्से में कथित रूप से गौमांस छिपाकर दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई की जाती थी।

मौके पर संयुक्त गौ रक्षा दल ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। पकड़े गए कंटेनर ट्रक का नंबर UP11CT0682 बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण भी बना रहा।

धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला है और इसमें शामिल पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होना चाहिए। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!