Canada में ही हो गई थी पंजाबी सिंगर की हत्या की प्लानिंग, पूछताछ में हुए सनसनीखेज खुलासे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 May, 2026 03:47 PM

punjabi lady singer yashinder kaur murder case

संगीत जगत और इलाके में सनसनी फैलाने वाली पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले में आरोपियों ने पूछताछ दौरान कुछ खुलासे किए हैं।

पंजाब डैस्क : संगीत जगत और इलाके में सनसनी फैलाने वाली पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले में आरोपियों ने पूछताछ दौरान कुछ खुलासे किए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा गायिका इंदर कौर पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन इंदर कौर के इनकार करने पर उसने खौफनाक साजिश रचकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पहले किया अगवा फिर किया कत्ल

वारदात वाली रात यानी 13 मई को करीब 8.30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार में राशन लेने बाजार गई थी। रात 9 बजे सुखविंदर ने साजिश के तहत इंदर को फोन कर नीलों नहर के पुल पर बुलाया। वहां सुखविंदर, उसका पिता प्रीतम सिंह और उसके 2 दोस्त करमजीत सिंह व रविंदर सिंह उर्फ रवि पहले से घात लगाए बैठे थे। इन सबने मिलकर बंदूक के दम पर इंदर को कार समेत अगवा कर लिया। इसके बाद उन्होंने इंदर की गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाश को नीलों नहर के पुराने पुल से नीचे फैंक दिया। आरोपियों ने उसकी कार की नंबर प्लेटें तोड़ दीं और गाड़ी को पास के रामपुर गांव की नहर में डुबो दिया।

सुनसान जंगल के पास नहर में फेंका शव

जानकारी के अनुसार पुलिस को इंदर कौर की लाश बंद पड़े टोल प्लाजा से 50 मीटर दूर नहर में एक सूखे पेड़ के पास फंसी हुई मिली। पुलिस को जब इंदर कौर का शव मिला तो वह पानी में 6 दिनों से पड़े रहने के कारण फूल गया था जिसके चलते पुलिस को शव निकालने में काफी दिक्कतें पेश आईं। बताया जा रहा है कि जिस जगह इंदर कौर की लाश फेंकी गई वह सुनसान है। वहां कोई आता-जाता नहीं है ऐसे में आरोपियों ने हत्या से पहले जरूर जगह की रेकी की होगी और लाश फेंकने के लिए इस जगह का इस्तेमाल किया होगा ताकि किसी को भी पता न चले।

बंद टोल प्लाजा के पास छिपाए हथियार

इतना ही नहीं इंदर कौर का कत्ल करने के बाद आरोपियों ने हथियार बंद टोल प्लाजा के पीछे छुपा दिए थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके से मिली रिवॉल्वर और गोलियों को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा

15 मई को इंदर के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद लुधियाना पुलिस के उच्चाधिकारियों ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। टैक्निकल जांच और गुप्त सूत्रों की मदद से पुलिस ने 16 मई को सुखविंदर के पिता प्रीतम और दोस्त करमजीत सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी करमजीत सिंह की निशानदेही पर नहर से इंदर कौर की लाश और डूबी हुई फोर्ड फिगो कार बरामद कर ली। इस दौरान खुलासा हुआ कि हथियार छिपाने के बाद आरोपी आगे रामपुर गांव की तरफ मुड़ा और पुली पार करते ही वह नहर के किनारे-किनारे जंगल के अंदर गया और जहां पर जाकर पक्की सड़क खत्म हो जाती है वहीं कार को नहर में फेंक दिया।

आरोपी ने क्यों किया कत्ल

पुलिस जांच के अनुसार मोगा का रहने वाला मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह सुक्खा इंदर कौर से जबरन शादी करना चाहता था और इस घिनौनी जिद में उसका पिता प्रीतम सिंह भी उसके साथ था लेकिन इंदर कौर को पता चल चुका था कि सुखविंदर पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। इसी धोखे के कारण इंदर ने शादी करने से साफ मना कर दिया। शादी से इन्कार करने पर सुखविंदर रंजिश रखने लगा। वह इंदर का कत्ल करने के इरादे से बीते 8 मई को कनाडा से नेपाल होते हुए खुफिया रास्ते से भारत पहुंचा। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इंदर का कत्ल कर उसकी लाश और कार को नहर में फेंक दिया और उसी रात खुद भी कनाडा वापस भाग गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!