Ludhiana: सफाई कर्मचारियों ने 15 मई को लेकर दी सख्त चेतावनी, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 13 May, 2026 12:55 PM

sanitation workers in ludhiana issue stern warning

पंजाब में कई जगहों पर सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आने वाले दिनों में लुधियाना में भी यह माहौल देखने को मिल सकता है।

लुधियाना (हितेश): पंजाब में कई जगहों पर सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आने वाले दिनों में लुधियाना में भी यह माहौल देखने को मिल सकता है। बुधवार को लुधियाना नगर निगम ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम के अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों ने यह चेतावनी दी है।

PunjabKesari

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को काम पर रखने के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम खत्म किया जाए, DC रेट पर काम करने वाले कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए और रेगुलर कर्मचारियों की पेंडिंग मांगों को पूरा किया जाए। अगर ये मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 तारीख को हड़ताल की चेतावनी दी गई है। यूनियन इस बारे में लगातार मीटिंग कर रही है। अभी तक नगर निगम ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!