Ludhiana में सूने घर पर चोरों का धावा, ताले तोड़ लाखों की नकदी और सोना ले उड़े

Edited By Vatika,Updated: 14 May, 2026 09:14 AM

ludhiana crime news

शहर में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर एक बंद घर को अपना निशाना बनाकर पुलिस की गश्त और

लुधियाना (राज): शहर में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर एक बंद घर को अपना निशाना बनाकर पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। शातिर चोरों ने दिन-दिहाड़े एक सूने घर के ताले चटकाकर वहां से भारी मात्रा में सोना और लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर का मालिक जब काम से वापस लौटा तो टूटे हुए ताले और अस्त-व्यस्त पड़ा सामान देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घर को ताला लगाकर गया था काम पर 
घटना की सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। शोबन सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते 29 अप्रैल को वह रोज की तरह सुबह करीब 10:00 बजे अपने घर को अच्छी तरह ताला लगाकर काम पर गया था। पूरा दिन घर बंद रहने का फायदा उठाते हुए किसी अज्ञात शातिर चोर ने घर के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया। 

जब पीड़ित देर शाम वापस अपने घर पहुंचा, तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, चोर अलमारी में रखा करीब 5 तोला सोना और ढाई लाख रुपये की मोटी नकदी चोरी करके रफूचक्कर हो गए। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी सफाई से इस वारदात को अंजाम दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!