झपटमारों का कहर: मुथूट फाइनेंस जा रही महिला से लाखों के जेवरात और नकदी लूटी

Edited By Vatika,Updated: 13 May, 2026 09:32 AM

robbery at ludhiana

शहर में बेखौफ झपटमारों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक और ...

लुधियाना(राज): शहर में बेखौफ झपटमारों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नेशनल रोड पर दिन-दिहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 

पीड़ित महिला रेणु बाला ने पुलिस को बताया कि 12 मई को वह अपने निजी काम के सिलसिले में नेशनल रोड स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी जा रही थी। जब वह घुमार मंडी से मुथूट फाइनेंस की ओर पैदल जा रही थी, तभी पीछे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। मोटर-साइकिल सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला का बड़ा पर्स छीन लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए।

पीड़ित के अनुसार, छीने गए पर्स में करीब ढाई से तीन तोले सोने के आभूषण थे, जिनमें एक सोने की चेन, दो जोड़ी कान के कांटे, टॉप्स और एक अंगूठी शामिल थी। इसके अलावा पर्स में दो चांदी के कड़े, 1500 रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे।  वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर फरार होने में कामयाब रहे। थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!