Edited By Kamini,Updated: 14 May, 2026 12:39 PM

शहर में लगातार स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर-8 क्षेत्र के कुमार मंडी इलाके से सामने आया है, जहां पैदल जा रही एक महिला को 2 बदमाशों ने निशाना बनाया।
लुधियाना (गणेश/सचिन): शहर में लगातार स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर-8 क्षेत्र के कुमार मंडी इलाके से सामने आया है, जहां पैदल जा रही एक महिला को 2 बदमाशों ने निशाना बनाया। पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला रेनू बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 मई को नेशनल रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी में अपने काम से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए 2 युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। महिला के अनुसार पर्स में करीब 3 तोले सोने के गहने, जिनमें चेन, टॉप्स, लेडीज रिंग सहित जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here