Ludhiana में सड़क के बीचों-बीच खड़े ‘यमदूत’ बने कंटेनर से युवक की दर्दनाक मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 07 May, 2026 10:49 AM

ludhiana accident news

गांव नंदपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।

लुधियानाल (राज): गांव नंदपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। सड़क के बीचों-बीच बिना किसी इंडिकेटर या चेतावनी चिन्ह के खड़े एक ट्रक-कंटेनर के कारण यह हादसा हुआ।

बड़ी लापरवाही से खड़ा था ट्रक-कंटेनर
थाना सहनेवाल की पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद अपना वाहन लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस को दिए बयान में प्रिंस कुमार ने बताया कि 5 मई को वह अपने दोस्त पवन शर्मा के साथ अपने-अपने मोटरसाइकिल पर घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव नंदपुर स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास पहुंचे, तो वहां सड़क के बीचों-बीच एक ट्रक-कंटेनर बड़ी लापरवाही से खड़ा था। 

अंधेरा या कम रोशनी होने के कारण पवन को खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया और उसका मोटरसाइकिल सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर इतनी भयानक थी कि पवन को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर अपना कंटेनर भगा ले गया। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!