गुरदासपुर में दिनदहाड़े NRI के घर बड़ी चोरी, लाखों की नकदी और सोना लेकर फरार चोर

Edited By Vatika,Updated: 07 May, 2026 10:23 AM

gurdaspur robbery

शहर के गांव चक शरीफ (थाना भैणी मियां खां) में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): शहर के गांव चक शरीफ (थाना भैणी मियां खां) में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर एक एनआरआई परिवार के घर से लाखों रुपए की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार 
जानकारी के अनुसार, पीड़िता एनआरआई हरप्रीत कौर ने बताया कि वह अपने ससुर रूप सिंह के साथ इस घर में रहती हैं। घटना के समय वह किसी जरूरी काम से बाहर गई हुई थीं, जबकि उनके ससुर गुरुद्वारा साहिब गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया और घर को निशाना बना लिया। चोरों ने घर के कमरे का ताला ईंट से तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखी 50 हजार रुपए की भारतीय करेंसी, करीब 4000 न्यूजीलैंड डॉलर और लगभग 9 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस 
जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी खुली हुई थी, जबकि सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत थाना भैणी मियां खां पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!