शातिर चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना: नकदी, सोने-चांदी के गहने और टोंटियां तक उखाड़ ले गए चोर

Edited By Vatika,Updated: 07 May, 2026 09:29 AM

robbery at house

शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे घरों से कीमती सामान के साथ-साथ घरेलू

लुधियाना(राज): शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे घरों से कीमती सामान के साथ-साथ घरेलू इस्तेमाल की वस्तुएं भी नहीं छोड़ रहे हैं। चोरी की एक बड़ी वारदात में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर हाथ साफ कर दिया। 

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 
पीड़ित राजिंदरपाल ने पुलिस को बताया कि चोरों ने न केवल अलमारी के ताले तोड़े, बल्कि बाथरूम में लगी टोटियां तक उखाड़ कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 20 अप्रैल को हुई इस वारदात में अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर दाखिल हुए और वहां से 3 गैस सिलेंडर, पीतल के तमाम बर्तन, 3 एल.सी.डी. और पीतल की तीन ट्राफियां चोरी कर ले गए। 

 घर में पड़ी आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी नहीं छोड़ी
चोरों ने बेडरूम की अलमारी को भी निशाना बनाया, जिसमें रखे सोने-चांदी के गहने, चांदी के बर्तन और करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। हद तो तब हो गई जब चोरों ने तीनों बाथरूमों में लगी पानी की टोटियां और घर में पड़ी आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी नहीं छोड़ी। थाना दुगरी की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन शातिर चोरों का सुराग लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!