Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2026 11:32 AM

लुधियाना में मेयर के पति पर लगे गंभीर आरोपों का मामला गरमाया हुआ है।
पंजाब डेस्क : लुधियाना में मेयर के पति पर लगे गंभीर आरोपों का मामला गरमाया हुआ है। इसी बीच खबर सामने आई है कि मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद की महिला प्रिंसिपल के साथ एक और चैट सामने आई है। बता दें कि इस मामले में शिवपुरी की रहने वाली स्कूल संचालक महिला द्वारा सी.एम., डी.जी.पी., महिला कमीशन को ई-मेल के जरिए पहले ही शिकायत दर्ज करवा दी गई है। अब सामने आए चैट में रवि आनंद प्रिंसिपल को प्रपोज करते हुए मैसेंजर पर लव यू मैसेज भेजता है।
इसके साथ ही जब महिला जब सबूत इकट्ठा करने के लिए उससे सेल्फी मांगती है तो वह आगे लिखता है फिगर की। इसके साथ ही रवि महिला को उसके साथ मनाली जाने के लिए भी कहता है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद मेयर के पति ने मदद की आड़ में कथित तौर पर उसका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की है। महिला का आरोप है कि वह अश्लील बातें करने सहित आपत्तिजनक फोटो भेजने व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। वहीं प्रिंसिपल का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है और न ही मेयर के पति के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here