Ludhiana में मेयर की एनिवर्सरी पार्टी पर बवाल! फेसबुक पोस्ट ने मचाई सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 01:09 AM

uproar over mayor s anniversary party in ludhiana

लुधियाना आम आदमी पार्टी (AAP) के मेयर की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा हो गया है। फेसबुक पर “कुलदीप मैम” नाम की आईडी से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि जो लोग मेयर की एनिवर्सरी के दौरान...

लुधियाना (गणेश/सचिन)  : लुधियाना आम आदमी पार्टी (AAP) के मेयर की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा हो गया है। फेसबुक पर “कुलदीप मैम” नाम की आईडी से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि जो लोग मेयर की एनिवर्सरी के दौरान “सुखमनी साहिब” के पाठ में शामिल हुए थे, वे उनसे संपर्क करें।

पोस्ट में महिला ने लिखा है कि वह संबंधित कपल की “सच्चाई” उजागर करना चाहती है और इसके लिए लोगों से सीधे संपर्क करने की अपील की है। इतना ही नहीं, महिला ने अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उसे लगातार कॉल आने की बात भी सामने आई है।

वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जब एक यूजर ने “क्या हुआ” पूछा, तो महिला ने जवाब देते हुए कहा कि उसे एक साथ आ रही कॉल्स का जवाब देना मुश्किल हो रहा है और लोग उसे मैसेज करें, वह वापस कॉल करेगी। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है। हालांकि, पोस्ट में किए गए दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, संबंधित पक्ष या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!