Ludhiana में बड़ा  Fraud: गाड़ियों में भरवाया लाखों का डीजल और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 08 Apr, 2026 06:01 PM

major fraud in ludhiana

महानगर में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

लुधियाना (गौतम) : महानगर में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लाखों रुपए का डीजल खरीद कर धोखाधड़ी करने व बदले में दिए गए फ्लैट की रजिस्ट्री न करवाने को लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सिविल लाइन कालेज रोड़ के रहने वाले तरुण गोयल पुत्र रमेश गोयल के बयान पर लक्ष्मण नगर वार्ड नंबर 7 के रहने वाले अजय कुमार मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में तरुण गोयल ने बताया कि उक्त आरोपी ने उसके पैट्रोल पंप से अपनी गाड़ियों में करीब 80 लाख रुपए का डीजल भरवा लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। समझौते के दौरान आरोपी ने उसे एक 1486 वर्ग गज का फ्लैट का इकरार नामा कर लिया। लेकिन आरोपी ने उस पर लिया गया लोन क्लीयर नहीं किया। बाद में आरोपी ने फ्लैट की रजिस्ट्री भी नहीं करवाई। आरोपी ने सोची समझी साजिश के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!