Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Apr, 2026 06:55 PM

लुधियाना के गांव भट्टियां के पास भारती कालोनी, न्यू अमन नगर एक्सटेंशन की गली नंबर 3 में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब इस रिहायशी इलाके में स्थित एक प्लाट में एक औरत द्वारा पशुओं को पालने का विरोध बाकी इलाका निवासियों द्वारा किया गया।
लुधियाना (दिलावर): लुधियाना के गांव भट्टियां के पास भारती कालोनी, न्यू अमन नगर एक्सटेंशन की गली नंबर 3 में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब इस रिहायशी इलाके में स्थित एक प्लाट में एक औरत द्वारा पशुओं को पालने का विरोध बाकी इलाका निवासियों द्वारा किया गया। इस मौके पर परेशान लोगों का कहना है कि हमने इस औरत को अपने पशु इस रिहायशी इलाके से दूर ले जाने के लिए बहुत बार कहा है, इसके साथ ही हमने संबंधित थाने एवं विधायक के पास भी इसकी शिकायत की थी।
इलाका निवासी इकबाल सिंह ने बताया कि शिकायत करने के बाद प्रशासन की ओर से जेई हिमांशु कुमार की ओर से कार्यवाही करते हुए इसके सीवरेज कनेक्शन, जिसमें पशुओं का गोबर तथा कूड़ा कर्कट डाला जा रहा था, उसको काट दिया गया। परन्तु उसके दूसरे दिन ही इसने कनेक्शन फिर से जोड़ कर गोबर फिर से सीवरेज मैं डालना शुरू कर दिया। इलाका निवासियों द्वारा कहा गया कि इस तरह इलाके में पशुओं को रखने से हवा भी दूषित होती है तथा मच्छरों के पैदा होने के कारण छोटे बच्चों को डेंगू जैसी महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भी प्रशासन के इंस्पेक्टर तनवीर कुमार ने मौके पर आकर इस प्लेट का चालान काट कर हमे भरोसा दिलाया कि कारवाही करके पशुओं को रिहाईशी इलाके से बाहर किया जाएगा।
इस मौके पर इलाके के लोगों द्वारा इस तरह इलाके में पशुओं के रखने के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। इस मौके पर इलाका निवासियों में राजवंत कौर, राजिंदर कौर, सुमनप्रीत कौर, सोनू कुमार, रजनी रानी, आशा रानी, आरती रानी, पूनम रानी, सुखविंदर कौर, जसविंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार, शाम कुमार, सुरजीत सिंह इत्यादि ने इस कार्यवाही के लिए गुहार लगाई है।

