Ludhiana के पॉश इलाके में चोरी की वारदात! बुक शॉप को बनाया निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Apr, 2026 08:16 PM

theft reported in ludhiana s posh locality bookshop targeted

महानगर के मॉडल टाऊन इलाके में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि इनको पुलिस का कोई भी खौफ नहीं रहा है। इस इलाके में चोरी की वारदातों को रोजाना चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें पिछले दस दिनों में चोरों ने...

लुधियाना  (अशोक): महानगर के मॉडल टाऊन इलाके में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि इनको पुलिस का कोई भी खौफ नहीं रहा है। इस इलाके में चोरी की वारदातों को रोजाना चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें पिछले दस दिनों में चोरों ने एक बुक शॉप को निशाना बनाया है, जिस कारण दुकानदार का करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हो गया। 

जानकारी के मुताबिक मॉडल टाऊन एक्सटेंशन में इशमीत चौक से कृष्णा मंदिर के रोड के पास गुप्ता बुक शॉप पर चोरों द्वारा पड़ोसियों की दीवार फांद कर वारदात को अंजाम दिया गया। बुक शॉप के मालिक सुनील गुप्ता ने बताया कि हमारी दुकान में चोरों ने बिजली की तारें काट कर तथा अन्य बिजली का सामान ले गए। चोरों द्वारा बीती रात चोरों ने वारदात करके काफी नुकसान कर गए। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की वारदातों को रोक कर चोरों के बुलंद होंसलों को परस्त किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!