Ludhiana में युवक की मौत पर बवाल! इंसाफ की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Apr, 2026 10:58 PM

uproar in ludhiana over youth s death

बस्ती जोधेवाल चौक में बीते सप्ताह युवक बिक्रमजीत की मौत (आत्महत्या) के मामले को लेकर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने इंसाफ की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में...

लुधियाना ( गणेश / सचिन ): बस्ती जोधेवाल चौक में बीते सप्ताह युवक बिक्रमजीत की मौत (आत्महत्या) के मामले को लेकर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने इंसाफ की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में माहौल काफी गर्म रहा।

कैंडल मार्च के चलते बस्ती चौक फ्लाईओवर के नीचे एक तरफ का ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों में भारी रोष देखने को मिला, वहीं कई लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिक्रमजीत की पत्नी और उसकी सास के खिलाफ गंभीर आरोप होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों ने पहले ही जमानत ले रखी है, जिससे पीड़ित परिवार में नाराजगी और बढ़ गई है।

इस कैंडल मार्च में आत्महत्या से जुड़े अन्य मामलों के पीड़ित परिवार भी शामिल हुए और सभी ने एक सुर में निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मृतक की मां ने भावुक होकर कहा कि अगर किसी लड़की के साथ ऐसा मामला होता तो तुरंत कार्रवाई होती, लेकिन उनके बेटे के मामले में देरी क्यों हो रही है।

लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और कानून पर लोगों का भरोसा बना रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!