गुरदासपुर में बड़ा हादसा, कार पर पलटी सवारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

Edited By Kalash,Updated: 08 Apr, 2026 06:13 PM

bus fell on car tragic accident

प्राइवेट बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह एक कार पर पलट गई।

गुरदासपुर (विनोद/ हरजिंदर गोराया): गुरदासपुर के बबरी बाईपास पर आज एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक तीखे मोड़ की वजह से गुरदासपुर से अमृतसर जा रही एक प्राइवेट बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह एक कार पर पलट गई। हालांकि इस हादसे में बस में सवार लगभग 20 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन कार सवार बच गया। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

PunjabKesari

कार ड्राइवर को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दूसरी ओर बबरी बाईपास पर पुलिस चेकपॉइंट होने की वजह से पुलिस वालों ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस गुरदासपुर से अमृतसर जा रही थी, तभी बबरी बाईपास नाके पर तीखा मोड़ होने से कार डिवाईडर से टकरा कर दूसरी तरह पलट गई तथा बटाला से आ रही कार पर गिर गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!