गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की तैयारी कर रहे 6 बदमाश दबोचे

Edited By Vatika,Updated: 15 May, 2026 03:41 PM

robbery in gurdaspur

जिला पुलिस गुरदासपुर को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने बड़ी वारदात

गुरदासपुर (हरमन): जिला पुलिस गुरदासपुर को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे 6 आरोपियों को हथियारों और कार समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

आरोपियों से बरामद किए हथियार
एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक गांव काऊंटा के श्मशान घाट के पास कार और हथियारों सहित बैठे हैं तथा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही दीनानगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक कार (PB-06-P-1700), एक पिस्तौल मैगजीन सहित, 4 जिंदा कारतूस, एक बेसबॉल बैट, एक तलवार और एक दातर बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान यूसफ मसीह उर्फ एम.पी., संदीप मसीह, कमलजीत सिंह उर्फ दातर, महकप्रीत सिंह, हनी और मलूक मसीह के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार कमलजीत सिंह के खिलाफ 14, यूसफ मसीह के खिलाफ 2, संदीप मसीह के खिलाफ 2 और महकप्रीत सिंह के खिलाफ 1 मामला पहले से दर्ज है। आरोपी लूटमार और आबकारी एक्ट समेत अन्य मामलों में फिलहाल जमानत पर चल रहे थे। एस.एस.पी. ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि उनकी साजिश और संभावित वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके। इस दौरान डी.एस.पी. रजिन्द्र मिन्हास भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!