गुरदासपुर के Main चौक पर खड़ी लावारिस कार से मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2026 04:34 PM

dead body found

रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर के व्यस्त पोस्ट ऑफिस चौक में कई दिनों से लावारिस खड़ी एक कार से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी दविंद्र प्रकाश पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव व कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कार पिछले 2-3 दिनों से वहीं खड़ी थी
खास बात यह है कि जहां कार खड़ी मिली, वहां से सिटी थाना महज 100 मीटर की दूरी पर है और चौक में हर समय ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दविंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पोस्ट ऑफिस चौक में खड़ी कार नंबर PB-10-FN-6634 में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कार पिछले 2-3 दिनों से वहीं खड़ी थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा
पुलिस के मुताबिक कार के मालिक की जानकारी लुधियाना से जुटाई जा रही है। वहीं, कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर भी जांच की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक और जांच टीमों को बुलाया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!