गुरदासपुर: रहस्यमयी हालातों में मिला युवक का श/व, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Kamini,Updated: 21 May, 2026 11:24 AM

youth body found in gurdaspur

जिले में एक युवक का रहस्यमयी हालातों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में एक युवक का रहस्यमयी हालातों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर में कलानौर रोड पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम नंबर 1 की मार्केट के सामने बने एक प्राइवेट मॉल के बाहर सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। 

मृतक युवक की पहचान राजा पुत्र  हीरा मसीह निवासी कोट मोहन के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है कि यह सड़क हादसा था या युवक की मौत गर्मी या किसी और वजह से हुई। मौके पर पहुंचे युवक के गांव के विपिन कुमार ने बताया कि युवक कोट मोहन का रहने वाला है और दिहाड़ी मजदूर है। आज भी वह शायद काम के सिलसिले में गुरदासपुर आया होगा। जब वे यहां से गुजर रहे थे तो उन्हें पता चला कि एक युवक सड़क किनारे गिरा पड़ा है और जब उन्होंने आकर देखा तो वह उनके गांव का ही राजा था जो दिहाड़ी मजदूरी करता है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी अजय राजन ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!