गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, पैदल जा रहे व्यक्ति की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2026 09:28 AM

accident in gurdaspu

शहर के कलानौर इलाके में सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को ...

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया):  शहर के कलानौर इलाके में सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। उनके बेटे रोहित खुल्लर निवासी मोहल्ला ढक्की कलानौर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता एक रिश्तेदार से मिलकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। जब वह कलानौर के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने गलत दिशा से आते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि सुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच अधिकारी चंचल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी कार चालक सूबा सिंह निवासी रहीमाबाद थाना कोटली सूरत मल्लियां के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!