फतेहगढ़ चूड़ियां में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से मां-बेटी समेत 3 गंभीर घायल

Edited By Vatika,Updated: 16 May, 2026 03:42 PM

accident

गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित डेरा बाबा नानक रोड पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित डेरा बाबा नानक रोड पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार, मोटरसाइकिल और मोपेड के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मां-बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत फतेहगढ़ चूड़ियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल गुरमीत कौर निवासी गांव पंधेर कलां ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में एक बुजुर्ग बाइक सवार भी आ गया, जिसे गंभीर चोटें आई हैं।

घायल बुजुर्ग की पहचान सरूप सिंह निवासी गांव शाहपुर जाजन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!