गुरदासपुर: घर से निकले इकलौते बेटे का मिला श/व, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Kamini,Updated: 12 May, 2026 12:23 PM

youth body found in fields

जिले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन कोटली सूरत मल्ही को गांव देहर भट्ठे के पास खेतों में 22 साल के युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान अमरिंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव उप्पल के रूप में हुई है। 

PunjabKesari

इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर DSP डेरा बाबा नानक जोगा सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मीडिया बात साझा करते हुए बताया कि, परिवार वालों ने युवक की हत्या की आशंका जताई हैं। परिवार सदस्यों का कहना है कि युवक अमरिंदर सिंह कल देर रात किसी काम से घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि इधर-उधर ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। शाम करीब 7 बजे युवक का मोबाइल फोन चल रहा था, लेकिन देर रात युवक का मोबाइल फोन बंद हो गया।

इस बीच सुबह पता चला कि उनके जवान बेटे का शव गांव देहड़ के खेतों में पड़ा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि, अमरिंदर सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की 3 साल पहले मौत हो गई थी और उसकी बड़ी बहन विदेश गई हुई थी। इस मौके पर परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!