मशहूर पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh के घर और Ludhiana मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2026 10:35 AM

threat to bomb famous singer diljit dosanjh s house

महानगर में उस वक्त भारी सनसनी फैल गई जब लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों के सरकारी कंप्यूटरों पर एक

लुधियाना(राज): महानगर में उस वक्त भारी सनसनी फैल गई जब लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों के सरकारी कंप्यूटरों पर एक खौफनाक और धमकी भरा ईमेल चमका। इस ईमेल ने पूरे प्रशासनिक और पुलिस अमले के होश उड़ा कर रख दिए हैं। ईमेल में किसी छोटे-मोटे ठिकाने को नहीं, बल्कि सीधे लुधियाना के मेयर ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की सीधी और खुली चुनौती दी गई है। यह खौफनाक ईमेल आज सोमवार, 25 मई की सुबह-सुबह नगर निगम कमिश्नर और अन्य आला अधिकारियों की सरकारी आईडी पर भेजा गया, जिसके बाद से ही पूरे शहर में हाई अलर्ट जैसी स्थिति बन गई है

टाइमिंग तय करके दी चुनौती: दोपहर को मेयर ऑफिस और रात को दिलजीत का घर उड़ाने का दावा
सुबह करीब 7:28 बजे सरकारी सिस्टम पर लैंड हुए इस ईमेल का सब्जेक्ट "B0mb Blast - Mayor Office Ludhiana!" रखा गया है। सिरफिरे हमलावरों ने इस ईमेल में धमाकों का बकायदा समय भी तय कर रखा है। ईमेल के मुताबिक, दोपहर ठीक 1:11 बजे लुधियाना के मेयर पर हमला करने की बात कही गई है। इसके ठीक बाद, रात 9:11 बजे मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम धमाके से उड़ाने की खौफनाक चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं, धमकी देने वालों ने बेहद तल्ख लहजे में स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि "कोई भी मदद दिलजीत दोसांझ की करेगा, मारा जाएगा।"

1984 के दंगों का जिक्र कर लिखा 'खून का बदला खून', 6 जून तक का अल्टीमेटम
इस धमकी भरे पत्र में नफरत का जहर उगलते हुए वर्ष 1984 के सिख दंगों का हवाला दिया गया है। ईमेल में साफ तौर पर "खून का बदला खून" की बात लिखी गई है। दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश करते हुए धमकी देने वालों ने साफ लिखा है कि आगामी 6 जून तक लगातार बम धमाकों के जरिए विभिन्न ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इस अल्टीमेटम के बाद खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं।

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई मेल, दो नाम भी आए सामने :-
इस बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज ईमेल के अंत में इसे भेजने वाले संगठन का नाम 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' (KHALISTAN National ARMY) लिखा गया है। इसके साथ ही खुद को इस संगठन से जुड़ा बताने वाले दो कथित चेहरों के नाम भी नीचे दर्ज हैं, जिनमें पहला नाम इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला) और दूसरा नाम डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा) का लिखा गया है।

हाई अलर्ट पर साइबर सेल, मेयर दफ्तर की सुरक्षा की जा रही मजबूत :
एक साथ मेयर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की धमकी मिलने के बाद लुधियाना पुलिस महकमा और साइबर सेल की टीमें तुरंत एक्शन मोड में आ गई हैं। इस धमकी को बेहद गंभीरता से लेते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) और सेंडर के मुख्य सोर्स को ट्रेस करने की त्वरित जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर मेयर कार्यालय, नगर निगम परिसर और अन्य महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। पुलिस का कहना है कि शहर की शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!