Ludhiana में लूट! 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर मोबाइल और ₹10 हजार लूटे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Sep, 2026 09:04 PM

robbery in ludhiana class 12 student attacked with a knife

लुधियाना के ग्यासपुरा के महादेव नगर इलाके में देर शाम लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा के एक छात्र पर बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर लूटपाट की। घायल छात्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया...

लुधियाना: लुधियाना के ग्यासपुरा के महादेव नगर इलाके में देर शाम लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा के एक छात्र पर बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर लूटपाट की। घायल छात्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित गोपी कंगनवाल इलाके की एक फैक्ट्री में पार्ट-टाइम पैकिंग का काम करता है और इसी से अपनी 12वीं की पढ़ाई का खर्च निकालता है। देर शाम वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान महादेव नगर के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने गोपी को जबरन सड़क किनारे ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और ₹10 हजार लूट कर मौके से फरार हो गए।

गोपी के मुताबिक, अचानक हुए हमले से वह बुरी तरह घबरा गया और घायल होने के बाद मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा सका। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घटना को लेकर जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!