Ludhiana: सैर कर रहे व्यक्ति पर दातर से हमला, मोबाइल और नकदी छीन लुटेरे फरार

Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2026 08:40 AM

ludhiana robbery news

इलाके में बेखौफ घूम रहे झपटमारों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया है

लुधियाना (राज): इलाके में बेखौफ घूम रहे झपटमारों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया है। ताजा मामले में सैर कर रहे एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार 'दातर' से हमला कर उसे जख्मी कर दिया गया और उससे मोबाइल व नकदी छीन ली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

प्रदीप चौहान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते 25 मार्च की रात वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर सैर कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तीन अज्ञात नौजवान आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर दातर से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब वह लहूलुहान होकर गिर गया, तो आरोपी उसका मोबाइल फोन और करीब 5,000 रुपये की नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित द्वारा अपने स्तर पर की गई पड़ताल और आसपास के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस वारदात के पीछे अजय कुमार नाम के युवक का हाथ बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि अजय कुमार ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

थाना जमालपुर की पुलिस ने मुदई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।जल्द ही अजय कुमार और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद करने की कोशिश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!