Ludhiana में फिल्मी स्टाइल में लूट और खूनी हमला: पिस्तौल की नोक पर रोकी क्रेटा, युवक को किया लहूलुहान

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2026 08:57 AM

ludhiana robbery news

त्रिकोणी पार्क सुभाष नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ बदमाशों ने

लुधियाना (राज): त्रिकोणी पार्क सुभाष नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक क्रेटा कार को घेरकर हथियारों के बल पर हमला कर दिया। 

दातर व पिस्तौल के बट से किया हमला
आरोपियों ने सरेराह पिस्तौल तानकर कार रुकवाई और एक युवक पर दातर व पिस्तौल के बट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायतकर्ता संदीप सिंह के अनुसार घटना 29 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की है। वह अपने दोस्तों ऋषि लांबा, अमन मोटा, दीपक और बॉबी के साथ बॉबी की क्रेटा कार में सवार होकर डॉल्फिन चौक के पास शराब लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार त्रिकोणी पार्क के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने अपनी गाड़ी उनकी कार के आगे लगा दी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज 
आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर सभी को जान से मारने की धमकी दी और कार से नीचे उतरने को कहा। इस दौरान संदीप और उसका दोस्त दीपक जान बचाने के लिए गली की ओर भागे, लेकिन आरोपी राजू ने पिस्तौल तानकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद रवि, सनी माल्टन और मोहित ने पिस्तौल के बट से संदीप के सिर पर लगातार वार किए। वहीं काके नामक युवक ने दातर से हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल संदीप को आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल थाना टिब्बा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!