Ludhiana में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Apr, 2026 08:35 PM

young man dies under suspicious circumstances in ludhiana

लुधियाना के लाडोवाल क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (पुत्र सुरिंदर पाल) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार दोपहर करीब 1:00...

लुधियाना (गणेश / सचिन): लुधियाना के लाडोवाल क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (पुत्र सुरिंदर पाल) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार दोपहर करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच अपने घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह लाडोवाल से साउथ सिटी की ओर गया और लगभग एक किलोमीटर अंदर जाकर उसने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

इस मामले में एक अहम खुलासा करते हुए मृतक के भाई शिवा कुमार ने बताया कि उनके बाऊ को फोन कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि प्रदीप कुमार ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस घटना के पीछे मृतक की पत्नी मोनिका शर्मा और उसके परिजनों—आकाश शर्मा, हर्ष शर्मा, अमन तथा एक अन्य रिश्तेदार हनी—की भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए। परिजनों ने निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है।

परिवार के अनुसार, मृतक के तीन बच्चे हैं—दो बेटियां और एक बेटा। आरोप है कि बुधवार को पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद वह बेटे को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से ही प्रदीप मानसिक रूप से काफी परेशान था।

घटना को लेकर एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि मृतक का मोबाइल फोन अभी तक बरामद नहीं हो पाया है, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

वहीं, जब इस संबंध में थाना लाडोवाल के एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की पूरी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!