Punjab Politics: नई सियासी पारी की शुरुआत, नवजोत कौर सिद्धू ने पेश किया चुनावी एजेंडा

Edited By Kamini,Updated: 08 Apr, 2026 04:47 PM

navjot kaur sidhu presented the election agenda

पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत  सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा राजनीतिक कदम उठया है। नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीति पार्टी 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' भा.र.पा बनाने का ऐलान किया है। आज चंडीगढ़ में नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी बानाने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजा वड़िंग की फाइल मेरे पास है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बड़ी पार्टी में चुनाव लड़ने के लिए पैसों की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि, ''मैं पैसे क्यों दूंगी,  ये पैसा दूसरे कामों में लगाउंगी। विदेश से कई लोग फोन करके समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

आज की प्रेस कॉन्फ्रैंस में नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमारी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि, उनकी पार्टी 117 सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अफीम की खेती करने की देंगे अनुमति

चुनावों के लिए अपना एजेंडा पेश करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा मेन फोकस एग्रीकल्चर पर होगा और सिर्फ एक्सपीरियंस्ड लोगों को ही कैबिनेट में जगह दी जाएगी। मंत्री को एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अफीम की खेती करने की भी इजाजत होगी और अफीम की खेती सरकारी सुपरविजन में होगी।

युवाओं के लिए काउंसलिंग और रोजगार के नए उपायों पर जोर

नवजोत ने कहा कि मौजूदा समय में लगभग हर घर में तनाव का माहौल है और मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ी चिंता बन चुका है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की कमी को देखते हुए युवाओं के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा डिप्रेशन का शिकार न हो। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने एक अलग पहल का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल सिखाया जाएगा। इसके तहत यदि कोई व्यक्ति शहर में गंदगी फैलाता है या गलत तरीके से वाहन पार्क करता है, तो युवा उसकी तस्वीर लेकर संबंधित विभाग को भेज सकेंगे। ऐसे मामलों में वसूले गए जुर्माने की राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा संबंधित जानकारी देने वाले युवाओं को दिया जाएगा। उनका मानना है कि इससे एक ओर व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर युवाओं को आय का अवसर भी मिलेगा।

ड्रग समस्या पर नवजोत कौर का बयान

नवजोत कौर ने नशे की समस्या को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि केवल ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को इसका बेहतर विकल्प देना भी उतना ही जरूरी है। उनका कहना है कि जब तक युवाओं को सही दिशा और विकल्प नहीं मिलेंगे, तब तक उन्हें इस रास्ते से हटाना मुश्किल होगा। नशे की समस्या को खत्म करने के लिए ऐसे विकल्प तैयार करने होंगे, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा में ले जाएं और उन्हें भटकने से रोकें। इसके साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि कैंसर के इलाज के दौरान उन्हें दवाइयां दी गई थीं, लेकिन उन्होंने प्राकृतिक तरीके भी अपनाए, जिनमें कच्ची हल्दी का सेवन शामिल है। 

नवजोत सिंह सिद्धू का रोल अभी साफ नहीं

आपको यहां यह भी बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू जहां नई पार्टी में एक्टिव हो गई हैं, वहीं उनके पति और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी राजनीति से दूर नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह अभी अपने एंटरटेनमेंट करियर पर फोकस कर रहे हैं, हालांकि आने वाले समय में उनके नई पार्टी में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि नवजोत कौर सिद्धू का यह कदम 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता विरोधी वोटों को और बांट सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!