Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 May, 2026 11:51 AM

इस दौरान गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कई इलाकों में तो गर्मी इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है।
पंजाब डैस्क : पंजाब में 21 मई तक मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कई इलाकों में तो गर्मी इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है।
Heatwave Alert जारी
जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 21 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है जिसके चलते कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है। इस दौरान विभाग ने भी हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
गर्मी के बीच स्वास्थ्य एडवायजरी जारी
वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों के लिए स्वास्थ्य एडवायजरी भी जारी की गई है। लोगों को समय-समय पर पानी पीने, तेज धूप में सिर ढक कर जाने और बेवजह दोपहर के समय तेज धूप में न निकलने की सलाह दी गई है।
बेजुबानों को बचाने की लोगों से अपील
इसके अलावा लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों से बेजुबान जानवरों और पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करने की अपील की है। बढ़ते तापमान ने जहां आम लोगों का जीवन प्रभावित किया है, वहीं खुले आसमान के नीचे रहने वाले पशु-पक्षियों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। इंसान तो कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का सहारा ले लेते हैं, लेकिन बेजुबान जीव झुलसाती धूप में पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। लोगों से अपील की गई है कि इस तपती गर्मी में बेजुबानों को राहत देने के लिए पानी के बर्तनों को सुबह और शाम साफ कर उनमें ताजा पानी भरकर रखें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here