Punjab में 4 दिनों के लिए Heat Wave का यैलो अलर्ट, प्रशासन ने जारी की Advisory

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2026 01:52 PM

heat wave yellow alert

विगत कुछ दिनों से निरंतर चल रही हीट वेव (लू) व भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

अमृतसर(जशन, रमन) : विगत कुछ दिनों से निरंतर चल रही हीट वेव (लू) व भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञ शशांक वर्मा के अनुसार सोमवार तथा मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक और इजाफा होगा, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने 18,19, 20 व 21 मई के लिए हीट वेव को लेकर यैलो अलर्ट घोषित कर दिया है। बीते 24 घंटों में सामान्य अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.8 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है जिसके चलते शहर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जबिक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

दोपहर 12 से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलें
बता दें कि आग उगल रही गर्मी के कारण एक तरफ जहां जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ पड़ा है, वहीं दूसरी ओर इस बेहद भीषण गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी काफी बुरी तरह से प्रभावित हो रखे हैं। प्रशासन ने एडवाईजरी जारी करते हुए लोगों को ताकीद की है कि वे दोपहर 12 से 3 बजे तक जहां तक संभव हो सके अपने घरों से बाहर न निकलें। अगर इस दौरान कोई जरूरी काम हो तो ही वे बाहर निकलें।

डी-हाईड्रेशन व लू लगने के मामलों में बढ़ौतरी
प्रचंड गर्मी के कारण डी-हाईड्रेशन व लू लगने के मामलों में भी निरंतर बढ़ौतरी आंकी जा रही है। प्रचंड गर्मी के कारण स्थानीय लोग यहां घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं, वहीं गुरू नगरी में आने वाले पर्यटक भी आग उगलती गर्मी के कारण आहत हैं। दूसरी ओर शहर की जो सड़कें दिन भर ट्रैफिक से भरी पड़ी रहती थीं, वो दोपहर को विगत दो-तीन दिनों से लगभग सुनसान दिख रही हैं।

गर्मी से बचने के उपाय
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्मी व लू से बचाव के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सिविल सर्जन डाॅ. सुमित ने बताया कि लू से बचाव के लिए लस्सी, पानी, नींबू आदि तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए तथा खीरा, तरबूज व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिएं और बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को गर्मी से बचाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!