Amritsar: नहर में दरार पड़ने से आसपास के इलाकों में घुसा पानी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2026 02:09 PM

amritsar water enters nearby areas due to a breach in the canal

विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अमृतसर: अमृतसर के तरनतारन रोड के पास चाटीविंड गांव की नहर में दरार पड़ने से नहर का पानी आसपास के इलाकों में घुस गया। पानी के सड़कों और आबादी की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। इस दौरान अमृतसर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय लोग बोरियों में मिट्टी भरकर नहर की दरार को बंद करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा नेट भी मंगवाए गए हैं, जिनमें मिट्टी की बोरियां बांधकर दरार वाली जगह पर डाली जा रही हैं। विधायक के मुताबिक, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अगर दरार बढ़ती है तो नुकसान का खतरा पैदा हो सकता है।

वहीं, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की टीमें, सरकार और स्थानीय लोग मिलकर काम कर रहे हैं। पानी को रोकने और दरार को बंद करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से नहर के पानी का स्तर कम करने के साथ-साथ दरार वाली जगह को बंद करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!