Highway पर भयानक हादसा, ट्रक से टकराते ही धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, अंदर फंसे व्यक्ति की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 01 Oct, 2026 04:49 PM

amritsar accident

अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर आज दोपहर करीब 2 बजे गांव बंडाला में बुत्तां वाले मोड़ के

अमृतसर (रमन): अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर आज दोपहर करीब 2 बजे गांव बंडाला में बुत्तां वाले मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तरनतारन से अमृतसर की ओर जा रहे बजरी से भरे ट्रक के पीछे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।

आग इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह अंदर ही जिंदा जल गया। स्कॉर्पियो में सिर्फ एक व्यक्ति सवार था, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी तरनतारन जिले की है।

हादसे के बाद अमृतसर फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन करीब एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद तरनतारन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। इस दौरान आसपास के लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!