पंजाब के जिला मोगा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा घर

Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2026 03:50 PM

bomb threat moga schools

पंजाब भर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच मोगा में भी एक

मोगा: पंजाब भर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच मोगा में भी एक संवेदनशील मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज मोगा के 3 निजी स्कूलों को धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इनमें गांव महिमे वाला के पास स्थित नारायणा स्कूल सहित अन्य दो प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। ईमेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

जैसे ही स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत स्कूल खाली करवाया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। साथ ही अभिभावकों को फोन कर बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूलों की पूरी तलाशी ली गई। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद मोगा के अन्य स्कूलों में भी दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मोगा के कुछ सरकारी स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!