रेल यात्रियों के लिए Good News, अब पंजाब से पूर्वोत्तर भारत का सफर होगा आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू

Edited By Kamini,Updated: 13 May, 2026 07:26 PM

good news for rail passengers

रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत) : रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए बसंत कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, फिरोजपुर ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 14664 अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 14 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। 

यह अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से प्रस्थान करके लगभग 39 घंटे बाद सुबह 04:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 14663 न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के लिए दिनांक 16.05.2026 से प्रत्येक शनिवार को खुलेगी। यह अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 08:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करके लगभग 42 घंटे बाद रात्रि 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 

यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में ये अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थ नगर, आनंद नगर, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, नरकटिया गंज, सिकता, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, शीशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, ठाकुरगंज, बागडोगरा और सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इस अमृत भारत ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 8 कोच तथा जनरल श्रेणी के 11 कोच हैं। रेलयात्रियों से आग्रह है कि वे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ उठाए और अपनी यात्रा सुगम और आसान बनाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!