Punjab : सरकारी कर्मचारियों के लिए Good News, Salary को लेकर जारी हुए नए निर्देश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Apr, 2026 08:46 PM

good news for punjab government employees

Punjab के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने समय पर वेतन देने को सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है। वित्त विभाग ने कहा है कि अब विभागों की लापरवाही के...

पंजाब डैस्क : Punjab के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने समय पर वेतन देने को सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है। वित्त विभाग ने कहा है कि अब विभागों की लापरवाही के कारण वेतन में देरी नहीं होगी। अब उन्हें समय पर वेतन मिलेगा, क्योंकि सरकार ने डीडीओ (DDOs) के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।

 दरअसल कुछ समय से ये शिकायतें मिल रही थीं कि  वित्त विभाग के पास फंड उपलब्ध होने के बावजूद विभिन्न विभागों के डीडीओ (DDOs) वेतन के बिल खजाना कार्यालयों में देरी से भेजते हैं। अक्सर ये बिल महीने की 20 से 25 तारीख तक लंबित रखे जाते हैं, जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी होती है और सरकार की छवि पर भी असर पड़ता है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि हर महीने की 7 तारीख तक वेतन बिल जमा नहीं किए गए, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!