Punjab के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां अभी तक ED की छापेमारी जारी, खंगाले जा रहे कागजात

Edited By Vatika,Updated: 18 Apr, 2026 11:31 AM

ed raid at sanjeev arora house

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और व्यापारिक ठिकानों पर एनफोर्समैंट डायरैक्टोरेट

पंजाब डेस्क: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और व्यापारिक ठिकानों पर एनफोर्समैंट डायरैक्टोरेट (ED) की रेड शुक्रवार सुबह से जारी है, जो अब तक करीब 26 घंटे से लगातार चल रही है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी जिला लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ सहित कुल 13 ठिकानों पर की जा रही है।

घर के अंदर-बाहर आवाजाही पर रोक
सूत्रों के मुताबिक लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित मंत्री के घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जबकि ED के अधिकारी अंदर जांच में जुटे हैं। इस दौरान घर में किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली स्थित सरकारी आवास, निजी घर, कंपनी के दफ्तरों और करीबियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है।

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार ED की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही है। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि मंत्री पर राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बैटिंग) नेटवर्क को संरक्षण देने और उससे मुनाफा लेने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!