Punjab : अंतरराज्यीय नशा सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 May, 2026 07:38 PM

punjab interstate drug supply gang busted

नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत दोराहा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय नशा सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो 669 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), 30 जिंदा...

दोराहा (विनायक):  नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत दोराहा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय नशा सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो 669 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), 30 जिंदा रौंद .30 बोर, 1 लाख 60 हजार 750 रुपये की ड्रग मनी और दो गाड़ियां बरामद की हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि  गैंगस्टरों, नशा तस्करों और अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी एक संगठित नशा सप्लाई गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में हेरोइन की सप्लाई करते थे। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है और पुलिस द्वारा इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि दिनांक 7 मार्च को सुबह 4.15 बजे दोराहा पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग संबंधी लिंक रोड नजदीक फर्स्ट एड पोस्ट दोराहा मौजूद थी तो लुधियाना साइड से एक इटियॉस कार नंबर एचआर-26-सीपी-2878 रंग ग्रे आती दिखाई दी। जिसमें एक युवक सवार था। जिसे शक के आधार पर रोका गया और उसका नाम-पता पूछा गया, जिसने अपना नाम अक्षय कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी मकान नंबर 1709/376 गली नंबर 20, न्यू प्रीत नगर, शिमलापुरी, जिला लुधियाना बताया। जिसकी तलाशी डी.एस.पी. (एन.डी.पी.एस.) करमजीत सिंह ग्रेवाल की मौजूदगी में ली गई तो उसके पास से 301 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस पर उक्त युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा नंबर 48, दिनांक 7 मार्च 2026 धारा 21,61,85 एनडीपीएस एक्ट थाना दोराहा में दर्ज किया गया।

बाद में आरोपी अक्षय कुमार से गहन पूछताछ और निशानदेही पर 268 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम आइस, 10 हजार 750 रुपये की ड्रग मनी और 30 जिंदा रौंद .30 बोर बरामद हुए। जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 25,54,59 का इजाफा किया गया। आरोपी अक्षय कुमार की पूछताछ से यह बात सामने आई कि यह नशा विशाल पुत्र स्वर्गीय केवल कृष्ण निवासी मकान नंबर 3678/20/16, गली नंबर 9, गोबिंदसर नजदीक जीएडी स्कूल शिमलापुरी, जिला लुधियाना और संजीव कुमार उर्फ सन्नी पुत्र असीस पाल निवासी गली नंबर 20, न्यू गोबिंद नगर, शिमलापुरी, जिला लुधियाना से लेकर आया था और यह तीनों आरोपी मिलकर अलग-अलग स्थानों पर नशे की सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी संजीव कुमार उर्फ सन्नी अपना सारा नशा विशाल पुत्र स्वर्गीय केवल कृष्ण के पास रखता था। जिसके बाद विशाल पुत्र स्वर्गीय केवल कृष्ण और संजीव कुमार उर्फ सन्नी पुत्र असीस पाल को मुकदमे में नामजद कर विशाल पुत्र स्वर्गीय केवल कृष्ण निवासी मकान नंबर 3678/20/16, गली नंबर 9, गोबिंदसर नजदीक जीएडी स्कूल शिमलापुरी, जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा आरोपी विशाल से और गहन पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि वह संजीव कुमार उर्फ सन्नी द्वारा दिए गए नशे की अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई का सारा काम करता था। जो अक्षय कुमार के माध्यम से नशा बेचकर मिले पैसे संजीव कुमार उर्फ सन्नी को आगे दे देता था। जिसके बाद मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की धारा 27ए,61,85 का इजाफा किया गया। बाद में आरोपी संजीव कुमार उर्फ सन्नी की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं और दिनांक 20 मई 2026 को आरोपी संजीव कुमार उर्फ सन्नी पुत्र असीस पाल निवासी गली नंबर 20, न्यू गोबिंद नगर, शिमलापुरी, जिला लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी संजीव कुमार उर्फ सन्नी से गहन पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि उसकी रोपड़ जेल में जतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र अवतार सिंह के साथ मुलाकात हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर नशे की सप्लाई का काम शुरू कर दिया। जिसके बाद गुरजंट सिंह उर्फ जट्टा पुत्र सिकंदर सिंह बाहर चला गया। जतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र अवतार सिंह विदेश में बैठकर अपने साथी गुरजंट सिंह उर्फ जट्टा पुत्र सिकंदर सिंह और हरवीर सिंह सोहल पुत्र रणजीत सिंह के साथ मिलकर भारी मात्रा में नशे की सप्लाई का काम करते हैं। जिसके बाद जतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र अवतार सिंह, गुरजंट सिंह उर्फ जट्टा पुत्र सिकंदर सिंह और हरवीर सिंह सोहल पुत्र रणजीत सिंह को मुकदमे में नामजद कर आरोपी हरवीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव भिंडी सैदा, जिला अमृतसर देहाती को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसकी गाड़ी में पड़े बैग से 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 50 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक थार गाड़ी नंबर टी0824एचआर8185बीजी बरामद की गई। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और अन्य अहम खुलासे होने की पूरी संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!