लूटपाट करने वाले कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश, तेजधार हथियार सहित 2 शातिर लुटेरे काबू

Edited By Kamini,Updated: 21 May, 2026 07:27 PM

two cunning robbers apprehended

कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में भोले-भाले राहगीरों को अपना शिकार बनाने वाले और हथियारों के बल पर मोबाइल छीनने वाले एक कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश किया है।

लुधियाना (राज): कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में भोले-भाले राहगीरों को अपना शिकार बनाने वाले और हथियारों के बल पर मोबाइल छीनने वाले एक कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना हैबोवाल के अधीन आती चौकी जगतपुरी की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 शातिर लुटेरों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होने वाला एक मोटरसाइकिल, एक लोहे का तेजधार दातर और विभिन्न कंपनियों के 8 छीने हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह बड़ी कार्रवाई पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS), अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जोन-3) देव सिंह और सहायक कमिश्नर (पश्चिम) जतिंदरपाल सिंह के कड़े दिशा-निर्देशों पर अमल में लाई गई है। थाना हैबोवाल के मुख्य अफसर एसआई कृष्ण लाल की अगुवाई में चौकी जगतपुरी के इंचाज सब-इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह और उनकी पुलिस पार्टी इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि इलाके में वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधी किसी बड़ी घटना की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबिर की पक्की इत्तला पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ लाल शाह पुत्र बाबू शाह, निवासी गांव नरूल जिला जालंधर (हाल निवासी ग्रेवाल कॉलोनी, जस्सियां रोड, लुधियाना) और बलविंदर सिंह उर्फ बिंदरी पुत्र स्वर्गीय स्वर्ण सिंह, निवासी मकान नंबर 2444, पीरा वाली गली चंद्र नगर लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना हैबोवाल में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ़्तारी के बाद जब दोनों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल होने वाला एक राइडर मोटरसाइकिल, 8 चोरी के मोबाइल फोन और आतंक फैलाने के लिए रखा गया एक लोहे का दातर बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कानून के मुताबिक गिरफ्तार करने के बाद माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल लुधियाना भेज दिया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों से आगे की तफ्तीश में शहर में हुई कई अन्य लूट और झपटमारी की वारदातों के सुराग हाथ लग सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!