हैबोवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्य काबू

Edited By Kalash,Updated: 20 May, 2026 05:29 PM

vehicle theft gang member arrest

कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना हैबोवाल की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

लुधियाना (राज): कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना हैबोवाल की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग मार्का के 3 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं, जिन पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। यह कामयाबी माननीय पुलिस कमिश्नर लुधियाना श्री स्वपन शर्मा (IPS), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) श्री देव सिंह (PPS), सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) श्री जतिंदरपाल सिंह (PPS) और थाना हैबोवाल के मुख्य अफसर एसआई/एसएचओ कृष्ण लाल के दिशा-निर्देशों पर मिली है। 

थाना हैबोवाल के अधीन आती चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई सुखजिंदर सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक खास मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि इलाके में वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य सक्रिय हैं और चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। 

आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह उर्फ पुत्र कृपाल सिंह (निवासी नजदीक लक्खा सिंह स्विमिंग पूल, जस्सियां रोड, लुधियाना) और गोलू पुत्र फूल चंद (निवासी गली नंबर..., दुर्गा माता मंदिर के पास, केहर सिंह नगर, लुधियाना) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हैबोवाल में मुकद्मा नंबर 130, दिनांक 14-05-2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई और उन्हें अदालत में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल लुधियाना भेज दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के दौरान वाहन चोरी की कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!