गौवंश तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: अमृतसर से यूपी जा रहा 17 क्विंटल गोमांस बरामद

Edited By Vatika,Updated: 16 May, 2026 09:11 AM

major crackdown on cattle smugglers

इलाके में मुस्तैद समाजसेवियों और पुलिस की संयुक्त चौकसी के चलते गोवंश की तस्करी करने वाले ए

लुधियाना(राज): इलाके में मुस्तैद समाजसेवियों और पुलिस की संयुक्त चौकसी के चलते गोवंश की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। अमृतसर से गोवंश का कत्ल कर महिंद्रा जीप में लादकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे तस्करों को लाडोवाल टोल प्लाजा के पास रंगे हाथों दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोमांस बरामद कर छह आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अमृतसर के मुख्य सप्लायरों की तलाश जारी है।

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उन्हें एक पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गोमांस की बड़ी खेप लेकर पंजाब से यूपी की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी दर्शन सिंह के साथ लाडोवाल टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। इसी दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक महिंद्रा जीप (नंबर: UP-11-CT-0682) को शक के आधार पर रोका गया। जीप की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गोमांस लोड पाया गया। जब गाड़ी में सवार विक्की कुमार और हुसैन को काबू करके सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपियों ने कबूल किया कि यह गोमांस उन्होंने अमृतसर के रहने वाले सुहैल और समीर से गोवंश का कत्ल करवाकर गाड़ी में लोड करवाया था। इस खेप को मोहम्मद आसिम और केसर के पास उत्तर प्रदेश (UP) ले जाया जा रहा था। चौकसी बरतते हुए तुरंत इस मामले की सूचना लाडोवाल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए जीप में लदे कुल 17 क्विंटल गोमांस को अपने कब्जे में ले लिया और घटनास्थल से ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सहारनपुर और अमृतसर से जुड़े हैं तार 
पुलिस ने इस अवैध तस्करी के मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पूरे नेटवर्क को अमृतसर से ऑपरेट कर रहे मुख्य आरोपी सुहैल (निवासी: गांव नासरके, जिला अमृतसर) और समीर (निवासी: जिला अमृतसर) फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि बाकी आरोपी मोहम्मद आसिम पुत्र मोहम्मद महमूद (निवासी: गांव जुड्डी, जिला सहारनपुर, यूपी), विक्की कुमार पुत्र ओम प्रकाश (निवासी: गांव जुड्डी, जिला सहारनपुर, यूपी), हुसैन पुत्र मुनफैद (निवासी: गांव जुड्डी, जिला सहारनपुर, यूपी), केसर पुत्र इकराम (निवासी: गांव जुड्डी, जिला सहारनपुर, यूपी) के रूप में हुई है  पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे लाया जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह नेटवर्क कब से पंजाब में सक्रिय था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!