जेल में सुरक्षा पर सवाल! हवालातियों से बरामद हो रहे मोबाइल

Edited By Kalash,Updated: 06 May, 2026 11:32 AM

mobile phones recovered from jail

जेल की सुरक्षा के प्रति कमजोर कार्य प्रणाली लगातार सुर्खियां बटोर रही है।

लुधियाना (स्याल): जेल की सुरक्षा के प्रति कमजोर कार्य प्रणाली लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इसी कड़ी के चलते हवालातियों से 2 मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट बलिहार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले में नामजद किए गए हवालातियों की पहचान तरुण कनौजिया पुत्र नरेश कुमार, राजन पुत्र विजय कुमार, गुरजिंदर सिंह पुत्र सुखजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपीयो पर उक्त मामला लंबी चली जांच के बाद दर्ज हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!