Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Apr, 2026 12:42 AM

ताजपुर रोड स्थित ब्रौस्टल जेल की दीवार फांदकर हवालाती द्वारा फरार होने की कोशिश की गई, जिसे सुरक्षा कर्मचारियों की सतर्कता ने नाकाम कर मौके पर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार हवालाती राहुल कुमार पुत्र राजेश कुमार न्यू अशोक नगर,सलेम टाबरी का रहने वाला...
लुधियाना (स्याल) : ताजपुर रोड स्थित ब्रौस्टल जेल की दीवार फांदकर हवालाती द्वारा फरार होने की कोशिश की गई, जिसे सुरक्षा कर्मचारियों की सतर्कता ने नाकाम कर मौके पर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार हवालाती राहुल कुमार पुत्र राजेश कुमार न्यू अशोक नगर,सलेम टाबरी का रहने वाला है। उक्त हवालाती पर 304,317,(2),3(5)बीएनएस की धारा के अधीन मामला दर्ज होने के चलते जेल में बंद है।
सायं 5:15 बजे के लगभग उक्त हवालाती ब्रौस्टल जेल की दीवार फांदकर सैट्रल जेल की दीवार पर आ गया। जेल में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की नजर पड़ी उक्त हवालाती पर पड़ी। उन्होंने मौके पर ही उसको दबोच कर जेल अधिकारियों को सौंप दिया।बताया जाता है कि ब्रौस्टल जेल के अंदर निर्माण कार्य चल रहा है। उक्त हवालाती ने वहां पड़ी पत्थर की सैलेबो को दीवार के साथ जोड़कर फरार होने की घटना को अंजाम दिया। जिसको कर्मचारियों ने विफल कर दिया। जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेल विभाग के उच्च अधिकारियों व पुलिस को मामला भेज दिया है।