Ludhiana के मशहूर ढाबे में चोरों ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Edited By Vatika,Updated: 15 Apr, 2026 09:21 AM

ludhiana robbery

दरेसी के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी में चोरों ने एक वारदात को अंजाम दिया।

लुधियाना (राज): दरेसी के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी में चोरों ने एक वारदात को अंजाम दिया। यहां कृष्णा स्वीट शॉप के पास स्थित मशहूर 'अंशु वेजिटेरियन ढाबा' को शातिर चोरों ने अपना निशाना बनाया और हजारों की नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस वक्त चोर अंदर हाथ साफ कर रहा था, दुकान के पिछले हिस्से में कारीगर काम कर रहे थे, लेकिन किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। लेकिन यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। 

 अज्ञात युवक बड़ी चालाकी से दुकान के भीतर हुआ दाखिल
दुकान के मालिक सौरभ ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह उस समय हुई जब सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह अपना काम खत्म कर और शटर नीचे गिराकर बाहर गया था। उस समय दुकान के पिछले हिस्से में दो कारीगर बर्तन धो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक बड़ी चालाकी से दुकान के भीतर दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर कितना शातिर था; उसने अंदर घुसते ही सबसे पहले रसोई में जाकर गैस सिलेंडर को चूल्हे से अलग किया ताकि भागते समय कोई अड़चन न आए। सिलेंडर हटाने के बाद आरोपी सीधा मेन केबिन यानी ऑफिस में जा घुसा। 

सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वहां उसने पहले एक मोबाइल उठाया लेकिन शायद उसे पसंद नहीं आया और उसे वापस रख दिया। इसके बाद उसने वहां रखे एक बैग और गल्ले (कैश बॉक्स) में पड़ी करीब 12 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया। चोर अपने साथ 12 हजार कैश, एक कीमती ओप्पो स्मार्टफोन और एक मिनी पर्स भी ले गया जिसमें जरूरी क्रेडिट और एटीएम कार्ड मौजूद थे। पीड़ित दुकानदार सौरभ ने चोरी की सारी फुटेज पुलिस के हवाले कर थाना नंबर 4 की पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!